BREAKING

Jaunpur News: लायंस क्लब क्षितिज का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘क्षितिज’ का सातवां स्थापना दिवस समारोह शहर के एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। सात वर्षों से समाजसेवा के लिए संकल्पित संस्था ने सेवा कार्यों के नए आयाम स्थापित करते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।


कार्यक्रम का शुभारंभ लॉयनेस सीमा चक्रवाल द्वारा ध्वज वंदना से हुआ। संस्थाध्यक्ष एमजेएफ कौशल त्रिपाठी ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ शशांक सिंह ‘रानू’, अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ डॉ. दिलीप सिंह, जयकृष्ण साहू, एमजेएफ विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, एमजेएफ प्रदीप सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ अतुल सिंह सहित चार्टर सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्रम, माल्यार्पण एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’ ने संस्था की स्थापना से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए संगठन के उद्देश्यों और सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्षों एवं संस्थापक सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चार महिला समेत सात वारंटी गिरफ्तार

कोषाध्यक्ष लायन डॉ. चंदन गुप्ता ने बेहतर योगदान देने वाले सदस्यों को ‘गुड पे अवार्ड’ प्रदान किया। संस्थाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने सभी सदस्यों को उपहार एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सचिव लायन हफीज शाह ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि राजमहल में बिजनेस एक्सपो आयोजित किया जाएगा, जिसे जौनपुर का सबसे बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम बनाने की तैयारी है।


समारोह में संजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, अजीत सोनकर, आशीष चौरसिया, देवानन्द श्रीवास्तव, नीरज कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. विकास रस्तोगी, ई. हसन अब्बास, राजीव गुप्ता, सुनील कन्नौजिया, एमजेएफ योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं महिला सदस्य मौजूद रहीं। संचालन एमजेएफ अतुल सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक लायन शरद टंडन एवं लॉयनेस साक्षी टंडन ने सभी के प्रति आभार जताया।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें