BREAKING

Jaunpur News: चार महिला समेत सात वारंटी गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने वारंट के मामले में चार महिला समेत सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, एसडीएम मड़ियाहूं के न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने रविवार को उनके घर दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में गहली गांव निवासी बसंतलाल सरोज (40), नंदलाल सरोज (44), संतलाल सरोज (51), सोना देवी (38), बेबी देवी (40), शिवदेवी (48) और शूदेवी (50) शामिल हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वांछित आरोपी गिरफ्तार

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें