Jaunpur News: रक्षाबंधन को लेकर जौनपुर के बाजार गुलजार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जौनपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक राखियों की दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सज गई हैं और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में हर वर्ग और बजट के अनुसार राखियों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है।
मौली, रेशम और बड्स से बनी पारंपरिक राखियों के साथ मोती, स्टोन और फैंसी डिजाइन वाली राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों के लिए छोटा भीम, स्पाइडरमैन और सुपरहीरो थीम वाली राखियां विशेष पसंद बनी हुई हैं।
भाभियों के लिए लुंबा सेट की भी खूब मांग है। दुकानदारों के अनुसार गुजरात और कोलकाता से मंगाए गए लुंबा सेट 100 से 1,000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। राखियों के साथ पूजा की थाली, रोली, चंदन, अक्षत और मौली की बिक्री भी बढ़ गई है। ओलन्दगंज समेत ग्रामीण बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रावण मास के दौरान मेले में श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालने वाले 35 स्काउट-गाइड छात्र सम्मानित
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

