BREAKING

Jaunpur News: चीनी के दाम पर फेसबुक पोस्ट, लेखपाल निलंबित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शाहगंज तहसील में चीनी के बढ़ते दामों को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करना लेखपाल अशोक कुमार यादव को भारी पड़ गया। प्रशासन ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अशोक कुमार यादव तहसील शाहगंज में लेखपाल और ग्राम बारा के हल्का इंचार्ज हैं।


सोमवार को उन्होंने चीनी के बढ़ते दामों को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।


लेखपाल ने दूरभाष पर बताया कि वह पिछले दो दिनों से छुट्टी पर हैं और उन्हें निलंबन की जानकारी नहीं है। वहीं तहसीलदार सौरभ कुमार ने बताया कि सरकारी कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर शासन की नीतियों को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने पुष्टि की कि एसडीएम अंकुर कुमार वर्मा के आदेश पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रक्षाबंधन को लेकर जौनपुर के बाजार गुलजार

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें