BREAKING

Jaunpur News: खाद्यान्न की कालाबाजारी के आरोप में समूह की अध्यक्षा सहित चार पर केस

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। अहरपुर गांव में सरकारी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी के आरोप में पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह की तहरीर पर समूह की अध्यक्षा सहित चार लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना कर रही है।


गत 11 अगस्त को शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शाहगंज और पूर्ति निरीक्षक ने गांव पहुंचकर जांच की। इस दौरान 39 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि उचित दर विक्रेता द्वारा नियमित रूप से अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें एक से दो माह का खाद्यान्न नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़खानी और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

जांच में ई-पॉस मशीन के अभिलेखों और दुकान के भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया। इसमें निर्धारित मात्रा के सापेक्ष करीब 19 कुंतल गेहूं और 63 कुंतल चावल की कमी मिली।

दुकान से बरामद 5 कुंतल गेहूं को कब्जे में लेकर दूसरे उचित दर विक्रेता की सुपुर्दगी में दिया गया। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद साधनाऔर इनके पति ललित मोहन, समूह अध्यक्षा सरिता और इनके पति सुभाष  के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें