BREAKING

Jaunpur News: घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़खानी और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने चककुतबी गांव निवासी  युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता का आरोप था कि उसका पति शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है, जबकि वह घर पर रहती है। आरोप है कि 13 अगस्त की रात चककुतबी गांव का रविंद्र कुमार गौतम जबरन घर में घुस आया और छेड़खानी व अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पति को छोड़कर उसके साथ रहने और शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर की दी जान

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें