BREAKING

Jaunpur News: असलहा तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

पांच पिस्टल, 7 तमंचे और चोरी की दो बाइक बरामद

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मछलीशहर पुलिस और स्वाट टीम ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत अवैध असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्टल, सात अवैध तमंचे और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों के अंतरजनपदीय असलहा तस्करी गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव निवासी शिव प्रकाश मिश्रा और मनकामेश्वर मिश्रा तथा खोजापुर निवासी प्रियांशु शुक्ला के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला कारागार के कैदी की उपचार के दौरान मौत

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपने गृह जनपद से अवैध असलहे लाकर जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत आसपास के जिलों में उनकी तस्करी करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह को असलहों की सप्लाई कहां से मिलती थी और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य सरगना सुनील दूबे निवासी हरसड़, थाना हलिया, मिर्जापुर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी मनकामेश्वर मिश्रा के खिलाफ मिर्जापुर के कछवा थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है।

मछलीशहर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अवैध असलहा सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में जुटी है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें