BREAKING

Jaunpur News: बारिश में भी जियो-मनरेगा पर 537 मजदूरों की हाजिरी, मौके पर नहीं दिखा काम


तालाब खोदाई, नाला और खड़ंजा निर्माण में काम दिखाकर 1.61 लाख रुपये मजदूरी दर्शाई

नया सवेरा नेटवर्क


जौनपुर। रात से हो रही लगातार बारिश के बीच खुटहन विकासखंड के 20 गांवों में जियो-मनरेगा पोर्टल पर मंगलवार को 537 मजदूरों के काम करने की उपस्थिति दर्ज दिखाई गई। तालाब खोदाई, स्मार्ट खड़ंजा, कच्चा नाला और पक्की नाली सहित विभिन्न कार्यों पर मजदूरों की हाजिरी दर्ज है। हालांकि, क्षेत्र में की गई पड़ताल के दौरान अधिकांश स्थानों पर मजदूर काम करते नहीं दिखाई दिए। इससे मनरेगा कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: असलहा तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार 

पोर्टल पर भिखनापुर गांव में सर्वाधिक 109 मजदूर, भगमलपुर में 45, छताईकला में 45, दरना में 28, महमूदपुर में 76, मुजुक्कीपुर में 34, पटैला में 69, निजामपुर में 23, अहीरों परशुरामपुर में 8, बड़नपुर में 9, बनुआडीह में 9, खलासापट्टी में 8, गठाना में 10, खानपुर में 13, नदौली में 19, नगहटी में 1, रसूलपुर में 8, शेखपुर सुतौली में 6, ताजपुर में 7 और टिकरी खुर्द में 10 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज 

है।वैसे भी तेज बारिश के दौरान मिट्टी की खोदाई और नाला निर्माण जैसे कार्यों का नियमित रूप से चल पाना मुश्किल है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों की हाजिरी दर्ज होना जांच का विषय है।


मनरेगा में निर्धारित 300 रुपये प्रतिमजदूर की दर से 537 मजदूरों की एक दिन की मजदूरी 1,61,100 रुपये बनती है। उच्चाधिकारियों के द्वारा मामले की स्थलीय जांच कराकर यदि अनियमितता के जिम्मेदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नीरज जयसवाल के फोन पर कई बार संपर्क का किया गया। घंटी बजती रही, उन्होंने फोन रिसीव नहीं  किया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें