BREAKING

Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग से पति-पत्नी का विवाद सुलझाया

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली मड़ियाहूं की मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को काउंसलिंग और समझौते के माध्यम से सुलझा दिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने पर सहमति जताई।


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रामपुर खास गांव निवासी अंतिमा और मुन्ना गौतम के बीच आपसी मतभेद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया। यहां टीम के सदस्यों ने पति-पत्नी की समस्याओं और उनके पक्ष को अलग-अलग सुना। इसके बाद दोनों को आपसी संवाद, समझदारी और सामंजस्य बनाए रखने के लिए समझाया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तबेला बाबा दौड़ प्रतियोगिता में विशाल ने मारी बाजी

काउंसलिंग के दौरान मिशन शक्ति टीम के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर सुलह-समझौता कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को भविष्य में आपसी विवाद को बातचीत के माध्यम से हल करने तथा एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग बनाए रखने की सलाह दी।


कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में की गई। काउंसलिंग टीम में उपनिरीक्षक इरफान अली, अशोक यादव, महिला आरक्षी खुशी यादव, वंदना मौर्य और सिया गुप्ता शामिल रहीं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें