BREAKING

Jaunpur News: अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बरूना नदी से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विजय गिर पोखरा, पचौली के पास ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल जौनपुर और भदोही जिले की सीमा के पास होने के कारण शव किस थाना क्षेत्र में आता है, इसे लेकर कई घंटे तक असमंजस बना रहा। सीमा निर्धारण के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। पैमाइश के बाद घटनास्थल जौनपुर जिले की सीमा में पाया गया।


इसके बाद रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने सफेद शर्ट और जींस पहन रखी थी। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बेसमेंट में अवैध वार्ड मिला, जांच सुविधाएं भी संचालित

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें