Jaunpur News: तेजीबाजार थाने के उपनिरीक्षक निलंबित
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने तेजीबाजार थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिव बदन यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।
उपनिरीक्षक शिव बदन यादव पर अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की। आदेश जारी होने के बाद देर रात तेजीबाजार थाना पुलिस को इसकी जानकारी हुई।
उपनिरीक्षक के निलंबन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)