BREAKING

Jaunpur News: बेसमेंट में अवैध वार्ड मिला, जांच सुविधाएं भी संचालित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जलालपुर बाईपास स्थित हर्षित हेल्थ केयर सेंटर में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बेसमेंट में पांच बेड का जनरल वार्ड संचालित मिला, जिसमें दो मरीज भर्ती थे। इसी बेसमेंट में एक्स-रे और पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी संचालित की जा रही थी।

जांच टीम ने मरीजों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कराया और बेसमेंट को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, संचालक को बेसमेंट के संचालन को लेकर पहले भी नोटिस दिया गया था। हालांकि, लिखित जवाब में संचालक ने बेसमेंट होने से इनकार किया था। वहीं अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र में संबंधित स्थान को बेसमेंट दर्ज किया गया है।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की समय और दिनवार ड्यूटी का विवरण भी प्रदर्शित नहीं मिला। संयुक्त टीम में तहसीलदार केराकत अजीत कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  यूपी में बीपीएड की सीटों पर गहराया संकट

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें