BREAKING

Jaunpur News: यूपी में बीपीएड की सीटों पर गहराया संकट

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के आठ महाविद्यालयों में बीपीएड की सीटें भरने का संकट गहरा गया है। आठ कॉलेजों में कुल 585 सीटों पर प्रवेश होना है, लेकिन अब तक केवल 275 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं काउंसलिंग में भी अभ्यर्थियों की संख्या कम रही।

11 और 12 अगस्त को दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद काउंसलिंग के लिए 174 अभ्यर्थी पहुंचे, लेकिन इनमें से केवल 134 ने ही काउंसलिंग कराई, जबकि 40 अभ्यर्थी वापस लौट गए। अधिकारियों के अनुसार बीपीएड डिग्रीधारकों को रोजगार के सीमित अवसर मिलने के कारण स्थानीय छात्रों की रुचि कम हुई है।

विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर के एक और गाजीपुर के सात महाविद्यालयों में बीपीएड की पढ़ाई होती है। पिछले वर्षों में राजस्थान और मध्य प्रदेश के छात्रों ने भी प्रवेश लिया था। विश्वविद्यालय को इस बार भी दूसरे राज्यों से विद्यार्थियों के आने की उम्मीद है।

समन्वयक डॉ. शेखर सिंह ने बताया कि काउंसलिंग से वंचित अभ्यर्थियों को एक और अवसर देने पर प्रवेश समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नहर में पानी न आने से फसल बर्बादी का संकट

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें