Jaunpur News: नहर में पानी न आने से फसल बर्बादी का संकट
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र में शारदा सहायक नहर खंड से निकली छोटी नहर में पानी न आने से कई गांवों के किसानों की धान की फसल पर संकट गहरा गया है। सिंचाई के लिए नहर पर निर्भर किसान फसल बचाने के लिए परेशान हैं।
यह नहर गजाधरपुर, अभईपुर, पूरा बलई और पूरा लाल सहित कई गांवों से होकर तमुणा नाले में मिलती है। इन गांवों के किसानों की बड़ी आबादी सिंचाई के लिए इसी नहर पर निर्भर है। वर्तमान समय में धान की फसल को पर्याप्त पानी की जरूरत है। ऐसे में नहर सूखी रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि यदि जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल सूखने लगेगी और उनकी मेहनत व लागत दोनों बर्बाद हो सकती हैं। संतोष कुमार, राम सुरेश, शिव सहाय, कलराज, गोविंद और अभिषेक समेत अन्य किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का संज्ञान लेकर सिंचाई की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पंचर की दुकान के पास से बाइक और मोबाइल चोरी
![]() |
| विज्ञापन |



,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)