Jaunpur News: सीएचसी में एक माह में आई 257 प्रसव के मामले,आपरेशन से हुए 43 प्रसव
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के बाद हुआ कुल 257 प्रसव में 43 सीजर से
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। सीएचसी में आपरेशन से प्रसव की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यहां 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच कुल 257 प्रसव कराए गए जिसमें 214 सामान्य तथा 43 सिजेरियन (आपरेशन) से प्रसव कराए गए। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में अब सर्जन डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. अब्दुर रहमान की टीम मौजूद है।इसके अलावा डॉ. अर्पित त्रिपाठी तथा डॉ. अमरेश अग्रहरि द्वारा कार्य में सहयोग किया जाता है। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा प्रसूताओं को सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सी एच सी में उपलब्ध बेहतर प्रसव एवं ऑपरेशन सुविधाओं के कारण ही क्षेत्र के बरसठी, सिकरारा, मड़ियाहूं, सुजानगंज, बादशाहपुर तथा प्रतापगढ़ से इस माह में कुल 257 लाभार्थी यहां आकर प्रसव करा रहे हैं। इससे पहले प्रतिमाह लगभग 12 से 15 सिजेरियन ऑपरेशन ही हो पाते थे किन्तु सर्जन की तैनाती के बाद एक माह की अवधि में 43 सिजेरियन प्रसव हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि शासन का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा उपलब्ध कराना है। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के समन्वित प्रयासों से सीएचसी में प्रसव सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरपतहां पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

