BREAKING

Jaunpur News: बदलापुर सीएचसी में डायलिसिस सेंटर की उठी मांग

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा नहीं होने से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मरीजों को डायलिसिस के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय के साथ इलाज का खर्च भी बढ़ जाता है।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि किडनी के गंभीर मरीजों को नियमित अंतराल पर डायलिसिस की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार समय पर उपचार नहीं मिल पाने से मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरपतहां पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ग्रामीणों के मुताबिक बदलापुर सीएचसी पर डायलिसिस सेंटर स्थापित होने से बदलापुर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से मरीजों का समय और इलाज पर होने वाला अतिरिक्त खर्च दोनों बच सकेंगे।


क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनहित में बदलापुर सीएचसी पर जल्द डायलिसिस सेंटर शुरू कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए यह एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें