Jaunpur News: शराबी पुत्र ने मां से विवाद करने के बाद हांथ की नस को काटा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में मां से विवाद कर घर में तोड़फोड़ करने के बाद पुत्र ने धारदार से अपना गला और हांथ काट कर अपने आप को जख्मी कर लिया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
उक्त गांव निवासी नीरज कुमार गौतत उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र महेंद्र कुमार गौतम ने मंगलवार की सुबह जमकर शराब पिया और अपनी मां से झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान घर में रखा टीवी, फ्रीज आदि समानों को तोड़ डाला और अपने गले को धारदार से काटते हुए हाथ की नसो को भी काट लिया। जानकारी मिलने पर पड़ोस में गई उसकी पत्नी ने आकर बचाव किया और 112 पर सूचना दिया। 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्कस द्वारा उपचार के कुछ घंटे बाद उसको छुट्टी दे दिया।
यह भी पढ़ें | जौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में जलालपुर थाने के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

.jpeg)