जौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में जलालपुर थाने के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में पुलिस महकमे के भीतर अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने जलालपुर थाने पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए कर्मियों में उप निरीक्षक रामभवन यादव, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार मिश्रा, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कांस्टेबल शिवा सिंह तथा कांस्टेबल राज सिंह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि जनसेवा और सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में अग्रिम विभागीय जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मां की ममता को कोई माप नहीं सकता : मानस कोविद डा. मदन मोहन मिश्र
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


