BREAKING

Jaunpur News: काशीराम आवास के पास गंदगी का अंबार, लोग परेशान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के काशीराम आवास सिद्दीकपुर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जौनपुर-शाहगंज-लुंबिनी मार्ग पर मुख्य पशु चिकित्सालय के सामने सड़क किनारे भारी मात्रा में कूड़ा जमा है। बारिश के कारण कूड़ा पानी में फैल गया है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार काशीराम आवास और सिद्दीकपुर चौराहे के आसपास की दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़क किनारे डाल दिया जाता है। कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण यह दूर तक फैल जाता है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार यादव का नेशनल सिविल सर्विसेज के लिए चयन 

आवास के लोगों का कहना है कि गंदगी और दुर्गंध के कारण उनका रहना मुश्किल हो गया है। रात के समय दुर्गंध इतनी अधिक होती है कि सोने में भी परेशानी होती है। लोगों को बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है।


काशीराम आवास निवासी रमेश ने बताया कि वह करीब सात वर्षों से यहां रह रहे हैं। शुरुआत में सफाईकर्मी नियमित रूप से आते थे, लेकिन कई वर्षों से सफाई व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि साफ-सफाई का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव बाद समस्या जस की तस रह जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कूड़ा उठवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें