BREAKING

Jaunpur News: ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार यादव का नेशनल सिविल सर्विसेज के लिए चयन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर।  मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए दो दिवसीय स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजन में वाराणसी मंडल के पंचायती राज विभाग के जौनपुर जिले के महाराजगंज ब्लॉक के पंचायत सेक्रेटरी विनय कुमार यादव का चयन नेशनल सिविल सर्विसेज के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता ज्योति प्रकाश ओझा समीक्षा अधिकारी सचिवालय उत्तर प्रदेश शासन एवं कोच गौरव त्यागी के देखरेख में संपन्न हुआ। उनके चयन  पर जनपद जौनपुर के पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भारी प्रसन्नता व्याप्त है।  

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क किनारे अतिक्रमण से लग रहा जाम, जाम में फंसी स्कूल बस, बच्चे रहे परेशान

नेशनल के लिए चयनित होने पर महाराजगंज ब्लॉक के पंचायत सेक्रेटरी संघ के अध्यक्ष विनय कुमार यादव के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करने एवं बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह , जिला पंचायत राज अधिकारी जौनपुर नवीन कुमार सिंह , महाराजगंज ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य, बदलापुर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत रणजीत सिंह शामिल हैं। आयोजित सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल/चयन मीट वर्ष 2026-27 का प्रदेश स्तर का आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ मण्डल जनपद मेरठ में किया गया था । जिसमें उ०प्र० के 18 मण्डल से कुल 150 विभिन्न विभागों से खिलाड़ी मण्डल स्तर से चयनित होकर आये थे, जिसमें से ओपन पुरुष वर्ग में 17 खिलाड़ी, महिला ओपन में 14 खिलाड़ी एवं 40 से 60 आयु वर्ग में 14पुरुष एवं 40 से 60 की आयु वर्ग में कुल 4 महिला खिलाड़ियों का चयन नेशनल सिविल सर्विसेज के लिए हुआ है।  प्रतिभागी के रूप में चयनित खिलाड़ी के रूप में राजस्व विभाग/आजमगढ़ मण्डल से S.D.M. सुनील कुमार भारती एवं न्याय विभाग के आगरा मण्डल से महेश चंद्र वर्मा (A.D.J.) एवं पंकज मिश्रा समीक्षा अधिकारी सचिवालय उ०प्र० शासन एवं वाराणसी मण्डल के पंचायत राज विभाग से ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार यादव जौनपुर और महिला वर्ग से अनीता सिंह आबकारी विभाग जौनपुर का चयन नेशनल में हुआ है। जिससे जनपद के सभी कर्मचारियों/अधिकारियों में खुशी की लहर है । मौके पर उपस्थित  जनपद जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी  डॉ दिनेश चंद्र ने विनय कुमार यादव का  उत्साहवर्धन हेतु नेशनल में भी अपना झंडा बुलन्द रखनें का आशिर्वाद दिया।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें