BREAKING

Mumbai News: आदर्श शिक्षिका संगीतारानी सिंह का सेवासंपूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

   मुंबई । शिष्यवृत्ति परीक्षा की कुशल मार्गदर्शक एवं आदर्श शिक्षिका संगीतारानी राकेश सिंह के मनपा. शिक्षण विभाग में लगभग तीस वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में दलवी प्लॉट व आकुर्ली विद्यालय परिवार द्वारा सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह ने उनके त्याग, सेवा एवं छात्रों के प्रति समर्पण की  सराहना की तथा प्रशासकीय अधिकारी अशफाक अहमद शाह ने संगीता सिंह के सामाजिक सेवा भावना और मदद की प्रवृत्ति की चर्चा की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह रमाशंकर यादव, अशोक कुमार सिंह, हरबंशकौर गिल, बजरंगलाल यादव, बिहारीराम विश्वकर्मा, सुनैनी सोनार तथा प्रधानाध्यापक शोभा महाले, सुमन शर्मा, शहनाज सैय्यद, इंचार्ज शिक्षक अनिल गुप्ता, अरुणा रच्चा एवं मुमताजुद्दीन ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की अनेक यादें साझा की। प्रमुख वक्ता के रूप में  पूर्व शिक्षक जितेंद्र तिवारी, राम आसरे यादव एवं इंद्रभान सिंह ने अपने शुभेच्छा वक्तव्य में उनके सेवाकाल के अनेक यादगार पलों के बारे में बात की। कार्यक्रम के शुभारंभ में संगीत शिक्षिका मृणाल लिमये के सुंदर निर्देशन में छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक ईश्वरदेव पाल ने किया। कार्यक्रम का सुंदर आयोजन हिम्मतलाल सेठ, धनसिंह जाधव प्रमिला पाल, वैशाली मराठे आदि शिक्षकों ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय पहलवान लालजी यादव का थाईलैंड से वापसी पर हुआ स्वागत

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें