Bareilly News: चैम्बर ऑफ कामर्स ए. आई. तथा आई पी ओ पर सितम्बर में सेमिनार कराएगा
बरेली। सैन्ट्रल यू पी चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन बरेली की कार्यकारिणी बैठक में ए. आई. तथा आई पी ओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सितम्बर के मध्य में शीघ्र ही सेमिनार करने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि सेमिनार के माध्यम से व्यापारियों एवं उद्यमियों को एआई के व्यावसायिक उपयोग, बदलती तकनीक, निवेश एवं आई पी ओ से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिल सकेगी । इस पर चेंबर सदस्यों ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों तथा व्यवसाय के नए अवसरों को देखते हुए उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए ए आई की उपयोगिता तथा आईपीओ से संबंधित जानकारी महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि चैम्बर ऑफ कामर्स का उद्देश्य उद्योग एवं व्यापार जगत की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ अपने सदस्यों को उपयोगी जानकारी, मार्गदर्शन एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: आदर्श शिक्षिका संगीतारानी सिंह का सेवासंपूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न
होटल ऊबेराॅय आनन्द, में कार्यकारिणी बैठक में चैंबर सचिव शरद अग्रवाल ने पिछली कार्यकारिणी सभा के कार्यवृत्त से सभी सदस्यों को अवगत कराया एवं कुछ नये सदस्यों को सदस्यता भी ग्रहण करायी गई। कहा कि चैम्बर ऑफ कामर्स से अधिक से अधिक प्रतिष्ठित उद्योग एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाया जाना चाहिए।
बैठक में विगत अवधि के दौरान अध्यक्ष राजीव सिंघल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें चैम्बर ऑफ कामर्स व ज्वांइट क्लब के दिन रात्रि क्रिकेट मैच आयोजन, एक्सीलेन्स एवार्ड सेरेमनी, सरकारी विभागो की सहभागिता से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर पैनल डिस्क्शन एवं संस्था द्वारा पवित्र सावन माह में दोपहिया वाहन चालक कांवरियों को निशुल्क हैलमेट वितरण कैम्प का उल्लेख रहा। सदस्यों ने भविष्य में कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए सुझाव दिए। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आयोजनो का सीधा लाभ उद्योग एवं व्यापार जगत को मिले ।
कार्यकारिणी बैठक में प्रशासन के अवार्ड समारोह के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। समारोह के आयोजन, संभावित कार्यक्रम एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर सदस्यों ने कहा कि प्रशासन एवं उद्योग- व्यापार के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने वाले आयोजनों से सकारात्मक वातावरण तैयार होता है। बैठक में वर्ष के शेष चार महीनों के प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं कैलेंडर पर भी विस्तार से विचार- विमर्श किया गया। आगामी महीनों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों, सेमिनारों एवं अन्य गतिविधियों की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी कार्यक्रमों की योजना समयबद्ध तरीके से तैयार की जाए, जिससे सभी कार्यक्रमों का बेहतर प्रचार- प्रसार एवं सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
साथ ही 4 नवंबर को दिवाली प्रोग्राम करने पर भी सहमती बनी।
अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी सदस्यों द्वारा अपने सुझाव एवं विचार रखे गए। चैम्बर ऑफ कामर्स की कार्यप्रणाली को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, सदस्यों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
बैठक का संचालन सचिव शरद अग्रवाल ने किया।
बैठक में अजय शुक्ला श्री एस के सिंह, डॉ केशव कुमार अग्रवाल, घनश्याम खण्डेलवाल, सी. ए. कपिल वैश्य, अनूप अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संजय रेक्रीवाल, राजेश गुप्ता, सुनीत मूना, राहुल अग्रवाल, डॉ महेंद्र सिंह बासु, अमित अग्रवाल, प्रशांत गोयल, संदीप टंडन, आलोक कुमार, राजेश तनेजा, सी. ए. मोहित वैश्य, पुनीत सक्सेना, सी. एस. अंकित अग्रवाल, सुधीर गुप्ता एवं संजय अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

