BREAKING

Jaunpur News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

शौच के लिए निकले थे घर से, सुहेलदेव सुपरफास्ट की चपेट में आने से मौके पर ही तोड़ा दम

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धरौरा गांव के समीप रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि धरौरा गांव निवासी शिवलोचन यादव (65) पुत्र लौटू यादव रविवार सुबह शौच के लिए निकले थे। शौच के बाद वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन आ गई। बुजुर्ग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान : अंकित सुनील प्रभु  

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शिवलोचन यादव की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें