BREAKING

Dehradun News: ACHIEVE-2026 में प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ‘रिंकू’ को मिला ‘STL’ अवॉर्ड

नया सवेरा नेटवर्क

देहरादून। श्री रामलीला उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ‘रिंकू’ को ACHIEVE-2026 कार्यक्रम में प्रतिष्ठित “Social Transformation & Leadership Award” से सम्मानित किया गया। सामाजिक परिवर्तन, नेतृत्व क्षमता एवं समाजहित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मिले इस सम्मान से समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।श्री शुक्ल ‘रिंकू’ के सामाजिक सरोकारों, समाज के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  प्रो. राकेश कुमार सिंह बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति 

 सम्मान मिलने पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों ने कहा कि यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक प्रयासों और नेतृत्व क्षमता का सम्मान है। उनकी यह उपलब्धि समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उम्मीद जताई गई कि वे आगे भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें