BREAKING

Jaunpur News: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार, 21 अगस्त की सुबह शाहगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। इसी दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।


पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ले का रहने वाला शहबाज उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।

यह भी पढ़ें | Dehradun News: ACHIEVE-2026 में प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ‘रिंकू’ को मिला ‘STL’ अवॉर्ड 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(J)(ii) की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।


कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें