Jaunpur News: टंगारी के वार से युवक का आधा कान कटा, छह पर प्राथमिकी
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि टंगारी के वार से युवक का आधा कान कट गया। मामले में पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रजनीकांत गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर रामचंद्र, सुभाषचंद्र, आकाश, प्रेमनाथ, श्यामचंद्र और अरुण कुमार ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व टंगारी से हमला कर दिया। हमले में उनका आधा कान कट गया तथा शरीर पर अन्य चोटें भी आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपित मौके से भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पैमाइश के दौरान मारपीट, 15 नामजद
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
