BREAKING

Jaunpur News: पैमाइश के दौरान मारपीट, 15 नामजद

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में जमीन की पैमाइश और मेड़बंदी के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की करने के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी आराजी संख्या 544 और 545 की पैमाइश तथा पत्थर गड्डी की कार्रवाई राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कराई जा रही थी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: देर रात तक काम कर विद्युत आपूर्ति किया बहाल

आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और पत्थर हटाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। तहरीर में रास्ता बंद करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया हैहोने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अच्छेलाल, बच्चेलाल, केवला शंकर, रामसागर, शिवसागर समेत 15 लोगों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें