Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, सात नामजद व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेकारडीह गांव निवासी रवि कुमार ने मंगलवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में सात नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित रवि कुमार के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह सामान लेने बाजार गया था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के अनिल राजभर, रोहित, विनय उर्फ करिया, रवि, भोला, कल्लू, नेता समेत 10अन्य लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत बैठक में 3.75 करोड़ की विकास योजनाएं स्वीकृत
रवि कुमार का कहना है कि जान बचाने के लिए वह अपने घर की ओर भागा, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियो की तलाश की जा रही है।
| विज्ञापन |
