BREAKING

Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत बैठक में 3.75 करोड़ की विकास योजनाएं स्वीकृत

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करीब 3 करोड़ 75 लाख रुपये की योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी राम श्री सरोज ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा, पंचम वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत सड़क, पुलिया, खड़ंजा, सीसी रोड, तालाब सहित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाएं ताकि क्षेत्र का समुचित विकास कराया जा सके।

संचालन कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने आय-व्यय का विवरण पढ़कर सुनाया तथा पिछली बैठक की कार्यवाही की ध्वनि मत से पुष्टि कराई।

ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी। वहीं एडीओ एमआई सत्यपाल सिंह ने चेक डैम, तालाब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं निशुल्क बोरिंग योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेश कुमार यादव ने किसानों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: मेजर ज्योति स्वरूप जन्म शताब्दी वर्ष पर किया डा. अतुल वर्मा को सम्मानित

एपीओ राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मनरेगा के तहत ब्लॉक को 1 लाख 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें परसथ गांव में 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा ने कहा कि मनरेगा योजनाओं में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग किया कि चुनाव न होने तक वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने भी अपने सुझाव रखे।

कार्यक्रम में जय हिंद यादव, जय सिंह गुप्ता, धर्मेंद्र राय, रईस अहमद, तिलकधारी यादव, बृजमोहन यादव, रतीलाल तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें