BREAKING

Jaunpur News: बारात में युवक से मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दबिलहा गांव में आई एक बारात के दौरान युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सीर गांव निवासी धनराज पटेल ने आरोप लगाया कि वह 17 मई की रात गांव से बारात करने बरसठी थाना क्षेत्र के दबिलहा गांव आया था। इसी दौरान बारात में ही आए अंकित, कृष्ण, बांगड़ तथा हरिहरपुर थाना सुरेरी निवासी गोलू व नीरज उसे जबरन उठाकर बगीचे की तरफ ले गए। आरोप है कि वहां गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसे से मारपीट की। पीड़ित नव बताया कि मारपीट में उसका बायां हाथ टूट गया तथा सिर में भी चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 117(2) के तहत में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें