BREAKING

Jaunpur News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री 29 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। तहरीर के अनुसार 13 अप्रैल को एक मोबाइल नंबर से एक हजार रुपये मंगाए गए थे। आरोप है कि उक्त रुपये से एक फोटो स्टूडियो से 700 रुपये का गिफ्ट खरीदा गया तथा 300 रुपये नकद लेकर युवती चली गई। 

पिता ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री संबंधित मोबाइल नंबर धारक युवक के साथ चली गई है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि ट्रू-कॉलर पर मोबाइल नंबर धारक का नाम निलेश माली प्रदर्शित हो रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


नया सबेरा का चैनल JOIN करें