BREAKING

Jaunpur News: युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव में फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास, फिरौती के लिए अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पट्टी गांव निवासी सलामत अली ने रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उनका छोटा भाई नियामत अली घर पर बैठा था। आरोप है कि तभी बोलेरो वाहन से नदियाँव गांव निवासी प्रवेश यादव, रमेश यादव तथा उनके साथी शिवम दुबे उर्फ अंचल, शुभम दुबे उर्फ शिवम, अभिषेक उर्फ मोनू, अजय उर्फ गोली और मुकेश दुबे निवासी बड़ेरी वहां पहुंचे और जबरन पैसे की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आपसी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों के सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

पीड़ित के अनुसार पैसे न देने पर आरोपित नियामत अली को जबरदस्ती बोलेरो में बैठाकर गांव से कुछ दूरी पर ले गए। वहां पांच, डंडा,  और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, फिरौती के लिए अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें