Jaunpur News: आपसी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों के सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुंभ गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीपालपुर कुंभ गांव निवासी सूरज चौहान ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार दिन करीब 11:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही राजनाथ यादव, अमरनाथ यादव उर्फ कल्लू, शीतला प्रसाद यादव व मिथिलेश यादव ने उसके पिता कैलाश चौहान को गालियां देते हुए मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने हाकी व रॉड से मारकर उन्हें घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संतों ने हमेशा समाज को जोड़ने का कार्य किया : रामशीष
वहीं दूसरे पक्ष से समरनाथ यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत से सब्जी की फसल देखकर वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह कैलाश चौहान के दरवाजे के सामने पहुंचा, तभी सूरज चौहान, कैलाश चौहान व कल्लू चौहान ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
