Jaunpur News: बूथ स्तर तक की रचना को सुदृढ़ करें कार्यकर्ता अजीत
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में अध्यक्ष ने बूथ की रचना सबसे छोटी इकाई होने के बावजूद सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताया है। स त्ता की चाभी बूथ के ऊपर ही निर्भर रहती है ।इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह अपनी बूथ स्तर की रचना को सुदृढ़ बनाएं और भाजपा के उपलब्धियों, क्रियाकलापों व कार्यक्रमों को घर-घर ही नहीं जन-जन तक पहुंचाएं। उक्त उद्गार गया प्रसाद द्विवेदी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट सखवट सुजानगंज में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। इसके पूर्व जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं कार्य विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। शुक्रवार से चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया और उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां पर विस्तार से प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र में उपाध्यक्ष बेचन राम पांडे ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के औचित्य और इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला ।तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के लिए सत्ता साधन है साध्य नहीं इस बात को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं को कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन देवी प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर सुजानगंज और बेलवार मंडल के अध्यक्ष क्रमशः संतोष पासी और रूपेश सिंह के साथ-साथ ओमप्रकाश निषाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सरोज रामदुलार सिंह महावल पटेल दिनेश चौबे आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
यह भी पढ़ें | Admission Open: तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जौनपुर
| Advt |
