Jaunpur News: श्रमिक हमारे समाज और विकास की रीढ़
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर निर्माणाधीन जिला कारागार में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में निर्माणाधीन जिला कारागार रसैना में श्रमिकों के हितार्थ जागरूकता एवं कार्यरत श्रमिकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गयाजिलाधिकारी ने लगभग 50 महिला एवं पुरूष श्रमिकों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए फल तथा बच्चों में चाकलेट का वितरण किया। आज के दिन श्रमिकों को कार्य से अवकाश प्रदान कराते हुए सार्वजनिक भोज की व्यवस्था कराई। जिलाधिकारी ने समस्त श्रमिकों को श्रमिक दिवस पर बधाई एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कहा कि श्रमिक हमारे समाज और विकास की रीढ़ हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मारपीट के पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उनके परिश्रम और समर्पण से ही निर्माण कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए सभी श्रमिक अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। साथ ही उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस दौरान श्रमिक पंजीकरण कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से श्रमिकों को अवगत कराते हुए श्रम विभाग में पंजीयन कराने की अपील की। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जेल अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी तथा श्रमिक उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

