Jaunpur News: मारपीट के पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। ईश्वरपुर सहिदीपुर गांव में गुरुवार को मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में पड़ोस के पांच आरोपितों ने लात घूंसो और चाकू से हमला कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित रामप्रीत यादव ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी धीरज यादव, श्याम बहादुर यादव, पंकज, रीमा और फूल कुमारी पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी बहू छत पर बैठकर फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी बीच उक्त पड़ोसियों ने वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए उसे गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया, जिससे रामप्रीत यादव और उनके बेटे लक्ष्मण को चोटें आईं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सूदखोर से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
| विज्ञापन |
