Jaunpur News: सूदखोर से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
नया सवेरा नेटवर्क
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव में सूदखोर से त्रस्त 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जानकारी के अनुसार करीब तीन वर्ष पूर्व बिटिया की शादी के लिए अजीत कुमार गौतम गांव के ही सुभाष गौतम से तीन बार मे डेढ़ लाख रुपया ब्याज पर लिया था। सूदखोर ने पैसे के बदले में जमीन का पक्का मुआयदा करवा रखा था। गरीबी का दंश झेल रहा अजित पैसा देकर अपनी जमीन वापस लेना चाहता था परन्तु डॉक्टर सुभाष उसकी रजिस्ट्री चाहता था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लोक संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम
मृतका की पत्नी नगीना देवी का आरोप है कि सूदखोर सुभाष को पैसा न दे पाने के कारण दस प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने को लेकर दबाव बनने लगा। दबाव से त्रस्त गुरुवार की रात में अजीत नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजनों को जानकारी होने पर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक की पत्नी नगीना की तहरीर पर सूदखोर सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया । थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक ने तीन वर्ष पूर्व ब्याज पर पैसा लिया था। आरोप है कि सूदखोर अत्यधिक ब्याज का दबाव बना रहा था।
| Advt |
| विज्ञापन |