Jaunpur News: इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आकर महिला गंभीर घायल
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गेट संख्या 10C से आगे साईंनाथ मंदिर के सामने की है, जहां इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से महिला गिरकर घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंटरसिटी ट्रेन मड़ियाहूं स्टेशन से जौनपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन गेट संख्या 10C पार कर आगे बढ़ी, उसी दौरान इटायें गांव निवासी केवला देवी (65) रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। अचानक ट्रेन के करीब आ जाने से वह घबरा गईं और धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: पूर्णागिरी देवी मंदिर भी 108 शक्तिपीठों की कड़ी में है शामिल
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)