BREAKING

Bareilly News: बंगाल में भाजपा का ‘कमल’ खिलने पर बजे ढोल, हुई आतिशबाजी

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। पश्चिम बंगाल, असम, पुद्दुचेरी में प्रचंड विजय पर भारतीय जनता पार्टी की ऎतिहासिक जीत पर ढोल बजाकर जश्न मनाया गया। कहा गया बंगाल में भी कमल खिल गया। इस प्रचंड विजय पर  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई और पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी कर व ढोल नगाड़े बजाकर बीजेपी जीत का जश्न मनाया। महापौर डॉ उमेश गौतम ने अपने वक्तव्य में कहा असम और पांडिचेरी में सरकार का गठन तथा केरल में उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय जनता पार्टी बीजेपी सिविल लाइंस कार्यालय पर हुए जश्न समारोह में बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा का ‘कमल’ खिल उठा है। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ममता दीदी को करारी हार का स्वाद चखाया है। बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि अब अँधेरा छंट चुका है, भगवामय सूरज का उदय हुआ है। विकास और सुशासन का कमल खिल उठा है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मंत्री रहे व बदायूं विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि यह जीत जनता के भरोसे, सुशासन और बीजेपी  कार्यकर्ताओं के संघर्ष की है। सासंद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, आँवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विधायक डॉ एमपी आर्य, डॉ राघवेंद्र शर्मा, एम एल सी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, उमेश कठेरिया, पुष्पा पांडेय, रविन्द्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी, दुष्यंत गंगवार, प्रशान्त पटेल, गुलशन आनंद, डॉ निर्भय गुर्जर, विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी बंटी ठाकुर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ आदेश गंगवार, राजीव साहनी, वीरपाल गंगवार, अभय चौहान, राहुल साहू, राजू उपाध्याय, अंकित शुक्ला, अजय सक्सेना, डॉ तृप्ति गुप्ता, राज किशोर, अजय चौहान, विष्णु अग्रवाल, विपिन भास्कर, अमित  गुप्ता, भूपेंद्र सिंह व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बरेली के महापौर डॉ उमेश गौतम ने अपने वक्तव्य में कहा पर कि पश्चिम बंगाल की विजय वास्तव में जन- जन की विजय है जिसने  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास प्रकट किया है। महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि चुनाव में आए यह परिणाम भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। भारतीय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का निरंतर परिश्रम, त्याग और प्रतिबद्धता ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही है। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: पूर्णागिरी देवी मंदिर भी 108 शक्तिपीठों की कड़ी में है शामिल

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें