Jaunpur News: रास्ते में घेरकर मारपीट, चार नामजद
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर परियत गांव में निमंत्रण से लौट रहे युवकों को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी रामकृपाल यादव की तहरीर के अनुसार उनका पुत्र हर्ष यादव अपने साथी प्रिंस यादव के साथ नौ मई की रात करीब आठ बजे एक निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों को घेर लिया और पंच, चाकू समेत अन्य अवैध हथियारों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने मामले में सुमित यादव, अमित यादव, विजय यादव तथा अनिल यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
