BREAKING

Jaunpur News: एयरटेल के नाम पर आए मैसेज से खाते से उड़ाए दो लाख से अधिक रुपये

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कूसा गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। एयरटेल कंपनी के नाम से आए एक मैसेज पर भरोसा करना उसे भारी पड़ गया। जालसाजों ने उसके बैंक खाते से 2.09 लाख रुपये से अधिक की रकम पार कर दी। मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासी लियाकत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मई को उसके मोबाइल पर एयरटेल के नाम से एक मैसेज आया। उसने उसे कंपनी का आधिकारिक संदेश समझकर ओके कर दिया। इसके तुरंत बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्थित उसके खाते से क्रमशः 95 हजार, 5 हजार, एक लाख और 9031.89 रुपये कट गए। खाते से कुल 2,09,031.89 रुपये निकलने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर पर सूचना देने के साथ पुलिस से शिकायत की। बरसठी पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि, मोबाइल मैसेज और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें