Jaunpur News: अज्ञात व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची को जबरन कमरे में खिंचा, मारा पीटा
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र मोढ़ैला बाजार में रविवार रात एक 8 वर्षीय बच्ची को अज्ञात व्यक्ति जबरदस्ती दुकान में खींच ले गया।उसे मारापीटा और उसके साथ अश्लील हरकत की। परिजनों के आरोप पर पुलिस मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
मोढ़ैला बाजार स्थित रतनूपुर मार्ग पर एक बच्ची को एक अज्ञात युवक अकेले पाकर जबरन अपने कमरे में खींच ले गया। बच्ची के अनुसार उसे मारा पीटा तथा उसकी चड्डी निकालने का प्रयास किया । जबरन कुकर्म करना चाहा किंतु उसके हल्ला मचाने पर मारपीट कर भाग गया। उसके गायब होने के बाद ही उसकी मां उसे खोजने निकल गई। महज 8 वर्ष की छोटी बच्ची के साथ इस तरह के बर्ताव पर दलित बस्ती के महिला पुरुष सभी रतनुपुर रोड पर आ गए। सूचना पर पीआरवी पहुंच गई। थाने के पुलिस कर्मी भी काफी तादात में आ गए। पुलिस वालों ने किसी तरफ मामले को शांत कराया। घटना स्थल से भीड़ हटाने के लिए पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में मेडिकल रात के 11 बजे कराया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज में शोक सभा आयोजित, शिक्षाशास्त्र प्रवक्ता को दी श्रद्धांजलि
डाक्टर ने बताया कि गाल पर और माथे पर चोट लगी है और सूजन भी हो गया है। सुबह एक सामान्य तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। हालांकि पीड़ित के परिजन पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। थानाध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि बच्ची के साथ बलात्कार या अन्य किसी बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों का कहना है कि बच्ची घर से गायब हो गई थी। जिसे ढूंढने पर बगल में ही मिली और शरीर पर कुछ चोट दिखाई दे रही है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। बलात्कार की बात पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है, लेकिन जांच पड़ताल चल रही है।
| Advt |
| विज्ञापन |