BREAKING

Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज में शोक सभा आयोजित, शिक्षाशास्त्र प्रवक्ता को दी श्रद्धांजलि

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन एवं बालिका भवन में मंगलवार को अवकाश प्राप्त शिक्षाशास्त्र प्रवक्ता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया।


शोक सभा में प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी और अत्यंत मिलनसार व्यक्तित्व के थे। उनके निधन से पूरा विद्यालय परिवार गहरे शोक में है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों ने भी शोक संवेदना प्रकट की। शोक सभा के उपरांत विद्यार्थियों को अवकाश देकर उनके घर भेज दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें | Bareilly  News: चैम्बर ऑफ कॉमर्स इसी माह वार्षिक आम सभा एवं प्रशासनिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम करेगा

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें