BREAKING

Bareilly News: चैम्बर ऑफ कॉमर्स इसी माह वार्षिक आम सभा एवं प्रशासनिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम करेगा

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। सैन्ट्रल यू. पी. चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की प्रथम बोर्ड बैठक में इसी माह  61वीं वार्षिक आम सभा एवं प्रशासनिक पुरस्कार वितरण, कार्यक्रम एक मैत्रीपूर्ण डे- नाइट क्रिकेट मैच, चेंबर के भवन के लिए भूमि खरीद आदि करने वाले कई निर्णय लिए गए।  बरेली क्लब के फैमिली लाउंज में हुई प्रथम प्रबंध समिति की बैठक में अध्यक्ष राजीव शिंघल एवं नव- निर्वाचित सचिव  शरद अग्रवाल ने उपस्थित सभी प्रबंध समिति सदस्यों एवं पूर्व अध्यक्षों का प्रब्रध समिति के सभी नव निर्वाचित सदस्यों से परिचय कराया। अध्यक्ष राजीव शिंघल ने कहा कि इस बार के बोर्ड में बरेली के तीनो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों परसाखेडा, भोजीपुरा एवं फरीदपुर इंडस्ट्रीयल एरिया के अध्यक्षों/प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है ताकि तीनो औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित समस्याओ के निराकरण का प्रयास सरकारी सहयोग से किया जा सके। सभा में संस्था से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिए गए। अध्यक्ष राजीव शिंघल ने इसी माह संस्था की 61वीं वार्षिक आम सभा करने की घोषणा करते हुए कहा कि ए. जी. एम. के साथ प्रशासनिक पुरस्कार वितरण समारोह भी किया जाएगा। साथ ही शीघ्र ही एक मैत्रीपूर्ण डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। 

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि शीध्र ही विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ एक संगोष्ठी मे व्यापार एवं उद्योग से जुडी समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की जायेगी। इसके अतिरिक्त आगामी माह में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर भी एक सेमिनार मे दिल्ली से आये अनुभवी विशेषज्ञ बुलाकर इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी व सदस्यो के प्रश्नों व जिज्ञासाओं का समाधान भी होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही मुंबई से आए नामी गिरामी आईपीओ विशेषज्ञों द्वारा “पब्लिक इश्यू” विषय पर एक परिचर्चा भी कराई  जाएगी। उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम उद्यमियों व व्यापारियों के लिए आईपीओ से संबंधित एक ज्ञानवर्धक परिचर्चा रहेगी। अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि संस्था द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन हेतु एक निश्चित कॉर्पस फंड बनाया जाएगा जिसका उपयोग प्रतिवर्ष सामाजिक कल्याण कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही संस्था के भवन निर्माण हेतु भूमि क्रय की जाएगी, जिससे संस्था का अपना निजी कार्यालय स्थापित किया जा सके। सभा का संचालन अघ्यक्ष राजीव शिंघल एवं सचिव शरद अग्रवाल ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष किशोर कटरू, अभिनव अग्रवाल, पूर्व सचिव अल्पित अग्रवाल, अजय शुक्ला, मुनिश मित्तल, रोशन अग्रवाल, आलोक गुप्ता, अमित अग्रवाल, प्रशांत गोयल,  संजय अग्रवाल, संदीप टंडन एवं तुषार गोयल आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: महाभारत कालीन लीलौर झील के पर्यटन, सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों में तेजी लाएं

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें