BREAKING

Jaunpur News: राज्य स्तरीय संगोष्ठी में बरसठी के दो शिक्षक सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के दो शिक्षकों को वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य एवं नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। मिशन शिक्षण संवाद “पढ़ाई से प्रतियोगिता” टीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय बेलौना कला के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार उपाध्याय तथा भन्नौर के शिक्षक ज्ञानेश्वर प्रसाद को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रहीं। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार, संयोजक अवनींद्र जादौन सहित विभिन्न जनपदों के शिक्षक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। बरसठी के दोनों शिक्षकों को सम्मान व प्रशस्ति पत्र मिलने पर क्षेत्र के  परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने खुशी ज़ाहिर की है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: दि कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड का IFSC कोड कार्यान्वित

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें