BREAKING

Mumbai News: दि कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड का IFSC कोड कार्यान्वित

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा

मुंबई। दि कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड का IFSC कोड आधिकारिक रूप से कार्यान्वित किया गया। कुर्ला सगो बर्वे शाखा में नई सुविधा का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के हाथों बैंक के अध्यक्ष तुकाराम धोंडे पाटील की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अनिल गलगली ने अध्यक्ष, संचालक मंडल, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सदस्यों एवं खाताधारकों से नए खाते खोलने तथा डिपॉजिट बढ़ाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष तुकाराम धोंडे पाटील, संचालक बाळासाहेब काटकर, गणेश विरकर, संजय पवार, वालचंद माने, मोहन गव्हाणे, शेखर भोसले, अमोल शेडगे, माधव गडदे, गोपाळ शेलार, बाळासाहेब पुकळे, वनिता साळुंखे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशिकांत अभंग, आईटी सहायक सरव्यवस्थापक पियुष महाजन, शाखाधिकारी सुनिल पोळ. तुषार कदम उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें