BREAKING

Jaunpur News: लेखपाल भर्ती परीक्षा के बीच डीएम का तिलकधारी इंटर कॉलेज में औचक निरीक्षण, विकास कार्यों व हरियाली की सराहना

Jaunpur News: DM Conducts Surprise Inspection at Tilakdhari Inter College Amidst Lekhpal Recruitment Exam; Praises Development Works and Greenery
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान जनपद के नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने गुरुवार को तिलकधारी इंटर कॉलेज, जौनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में संचालित विकास कार्यों, हरित वातावरण तथा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया।

विद्यालय की चौमुखी प्रगति, स्वच्छ एवं हरित परिसर तथा तालाब के सुंदरीकरण से प्रभावित जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राज्य स्तरीय संगोष्ठी में बरसठी के दो शिक्षक सम्मानित

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विद्यालय को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन तत्परता के साथ सहयोग प्रदान करेगा।

जिलाधिकारी के निरीक्षण एवं सकारात्मक आश्वासन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने इसे विद्यालय के विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें