Jaunpur News: सेंध लगाकर केराना स्टोर से दो लाख नगदी चोरी
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया के रामदासपुर नेंवादाछेत्र में एक किराना स्टोर की छत से सेंध लगाकर चोरों ने दो लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह 8बजे दुकानदार ने दुकान खोला तो सामान बिखरा पड़ा देखा गल्ला चेक किया तो दो लाख नगदी गायब थे।घटना से दुकानदार के होश उड़ गए सूचना पर शीतला चौकिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी रही। दुकानदार ने लिखित तहरीर पुलिस को दिया है।
जानकारी के अनुसार शीतला चौकिया चौराहा के समीप रामदासपुर नेवादा क्षेत्र निवासी कुंदन जायसवाल पुत्र सुरेंद्र जायसवाल की वहीं क्षेत्र में ही केराने की दुकान है। बीते बुधवार रात्रि कुंदन दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जाकर दुकान खोला तो सारा सामान दुकान का बिखरा पड़ा देखा।गल्ले से 2 लाख नगदी गायब था। छत पर जाकर देखा तो पता चला की सिढी के बगल से चोरों ने सेंध लगाकर घटना को अंजाम दिया है। कुंदन ने बताया कि चोरी हुए 2 लाख में से ₹20.000 के सिक्के थे बाकी 1 लाख 80000 रुपए के नोट थे पुलिस मामले जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक सप्ताह के भीतर उपभोक्ताओं को मिल रही गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी
| Advt |

