BREAKING

Jaunpur News: एक सप्ताह के भीतर उपभोक्ताओं को मिल रही गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद-जौनपुर में ऑयल कम्पनी की गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति / उपलब्धता सामान्य है। 20 मई 2026 को जनपद की आई०ओ०सी०एल० के 53 गैस एजेन्सियों पर 6467, बी०पी०सी०एल० की 21 गैस एजेन्सियों पर 5627 एवं एच०पी०सी०एल० के 18 गैस एजेन्सियों पर 6792 सिलेण्डर उपलब्ध थे। 19 मई 2026 को जनपद की सभी 92 गैस एजेन्सियों पर 9717 सिलेण्डर की बुकिंग की गयी तथा 10306 सिलेण्डर उपभोक्ताओं को डिलीवर किये गये। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 60 हजार रुपये प्रति इकाई लागत पर मिलेगा बकरी पालन का लाभ

उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि वर्तमान में आई०ओ०सी०एल० की कुल 24471, बी०पी०सी०एल० में 47676 तथा एच०पी०सी०एल० में 12322 डिलीवरी पेंडिग है। जनपद को प्राप्त हो रही गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति के सापेक्ष सामान्यतः एक सप्ताह में गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति उपभोक्ता को की जा रही है। सभी गैस सिलेण्डर उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि बुकिंग के उपरान्त गैस सिलेण्डर एजेन्सी के माध्यम से होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें तथा गैस एजेन्सी/ गोदाम पर किसी भी प्रकार की लाइन न लगायें। सिलेण्डर होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जायेगा। कृपया इस कार्य में ऑयल कम्पनी, गैस एजेन्सी एवं जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें