BREAKING

Jaunpur News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर खुटहन, दौलतपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि पूरी दुनिया में राजीव गांधी को संचार क्रांति के जनक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने संविधान संशोधन के माध्यम से महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकार देकर उन्हें आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया। साथ ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे, मुन्नू प्रजापति, मनोज कुमार, पंकज दुर्गावती, विनोद दूबे सहित दर्जनों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नशामुक्त जौनपुर संकल्प को पूरा करने के लिए होगा अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें